Charkhi Dadri News: मंदिर के दान पात्र से 70 हजार की चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। शहर के पुराने दादरी क्षेत्र स्थित पाना हासन, कीकर वासनी में श्री हनुमान के मंदिर में बीती रात चोरी हो गई। मंदिर कमेटी के अनुसार अज्ञात चोरों ने देर रात मंदिर के दो दान पात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली। इसके अलावा चोर मंदिर के अंदर का ताला तोड़कर बड़ा दान पात्र भी उठाकर ले गए जिसमें पूरे वर्ष की चढ़त के रूप में करीब 40 से 50 हजार रुपये होने का अनुमान है। सुबह करीब 4 बजे जब पुजारी मंदिर खोलने पहुंचे तब इस चोरी का पता चला।

Trending Videos

घटना के बाद आसपास तलाश करने पर खाली दान पात्र पास में पड़ा मिला जबकि सिक्के रविदास बस्ती और वाल्मीकि बस्ती की ओर जाने वाले रास्तों पर बिखरे हुए पाए गए। मंदिर कमेटी के अनुसार इस चोरी से कुल 70 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मंदिर में हाल के समय में दूसरी चोरी की घटना है। संवाद

[ad_2]
Charkhi Dadri News: मंदिर के दान पात्र से 70 हजार की चोरी