in

Charkhi Dadri News: बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने पूर्व सचिव पर लगाया मारपीट का आरोप Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने पूर्व सचिव पर लगाया मारपीट का आरोप  Latest Haryana News

[ad_1]


सिविल अस्पताल में भर्ती भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतीश ऐरन। सूत्र

सदस्यता अभियान की पर्ची काटते समय दोनों में हुआ विवाद

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। शहर स्थित पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार रात को भाजपा के जिला पदाधिकारियों में सदस्यता अभियान की पर्ची काटते समय विवाद हो गया। यहां तक कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इसमें मंडल अध्यक्ष का दांत टूट गया।

शहरी मंडल अध्यक्ष नीतीश ऐरन ने बताया कि वह शनिवार को शहर के पुराना बस स्टैंड पर मौजूद थे। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के फार्म भर रहे थे। तभी पूर्व सचिव विवेक भारद्वाज वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका फॉर्म क्यों नहीं भर रहे हो। इसी बात को लेकर उन्होंने उन पर हमला कर दिया। इसमें अध्यक्ष को चोटें लगीं। उनका दांत टूट गया। रविवार को भाजपा के पदाधिकारी उनसे मिलने सिविल अस्पताल पहुुंचे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक सुनील सांगवान को भी इस घटना से अवगत कराया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं के ही फार्म भरे जा रहे हैं। उन पर हमला करने वाले कार्यकर्ता ने बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी का साथ नहीं दिया। इसलिए उनका फार्म नहीं भरा गया था। उन्हें दूसरे पदाधिकारियों से बात करने की सलाह दी गई थी, लेकिन, वह नहीं माने और उस पर हमला कर दिए।

मंडल अध्यक्ष के लगाए आरोप बिल्कुल गलत : पूर्व जिला सचिव

भाजपा के पूर्व जिला सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि मंडल अध्यक्ष ने उन पर गलत आरोप लगाए हैं। वह मंडल अध्यक्ष के पास सक्रिय कार्यकर्ता की पर्ची कटवाने के लिए गए थे। उन्होंने 100 रुपये की ऑनलाइन फीस कटवा रखी थी। लेकिन, मंडल अध्यक्ष ने उनसे 2000 रुपये की मांग की। उस दौरान मंडल अध्यक्ष शराब के नशे में थे। उन्होंने किसी नुकीली चीज से उन पर हमला कर दिया। लेकिन, रात को समझौता हो गया था। वे दोनों घर चले गए थे। मंडल अध्यक्ष कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

फोटो -34

अस्पताल में भर्ती भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतीश ऐरन। सूत्र

[ad_2]
Charkhi Dadri News: बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने पूर्व सचिव पर लगाया मारपीट का आरोप

#
Rohtak: कलानौर का प्रवीण हत्याकांड; आलोक, होनहार उर्फ हिमांशु व नोनी नामजद, मां के बयान पर हुई कार्रवाई  Latest Haryana News

Rohtak: कलानौर का प्रवीण हत्याकांड; आलोक, होनहार उर्फ हिमांशु व नोनी नामजद, मां के बयान पर हुई कार्रवाई Latest Haryana News

Gurugram News: 4.74 करोड़ की लागत से पूरा होगा बाईपास का निर्माण कार्य  Latest Haryana News

Gurugram News: 4.74 करोड़ की लागत से पूरा होगा बाईपास का निर्माण कार्य Latest Haryana News