{“_id”:”69839fc346004330540bc11c”,”slug”:”meeting-for-preparations-of-night-vigil-at-baba-swami-dayal-dham-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-150995-2026-02-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Charkhi Dadri News: बाबा स्वामी दयाल धाम पर रात्रि जागरण की तैयारियों के लिए बैठक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:06 AM IST
चरखी दादरी। बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजन होने वाले रात्रि जागरण की तैयारियों के लिए बुधवार को बैठक आयोजित की गई। सर्व जातीय खाप फोगाट के प्रधान सुरेश फोगाट ने अध्यक्षता की। खाप के प्रधान सुरेश फोगाट व सचिव कुलदीप फोगाट ने बताया कि धाम पर 5 फरवरी को रात्रि जागरण होगा। जागरण मेंं अजय रोहिल्ला, विनोद जांगड़ा, बबली वर्मा प्रस्तुतियां देंगे। 6 फरवरी को भंडारा होगा। उन्होंने कहा कि भक्त बाबा स्वामी दयाल धाम पर पूजा करने पहुंंचते हैं। इसके लिए गांवों में श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया जा चुका है। धाम के आसपास सफाई व सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
Trending Videos
[ad_2]
Charkhi Dadri News: बाबा स्वामी दयाल धाम पर रात्रि जागरण की तैयारियों के लिए बैठक