Charkhi Dadri News: बाढड़ा के जुई व जेवली रोड पर हल्की वर्षा से बने जलभराव के हालात Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Mon, 16 Mar 2026 01:34 AM IST


कस्बे के जुई रोड पर भरा बारिश का पानी। 



बाढड़ा। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही व नालों का निर्माण न होने के कारण लोग जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान व्यापारियों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने एक साल पहले ही लाखों रुपये खर्च कर जुई व जेवली रोड का नवीनीकरण किया था। लेकिन आज भी बरसात होने पर सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो जाता है। इससे लोगों में रोष का माहौल बना हुआ है।

Trending Videos

कस्बे के जुई रोड स्थित कैनाल विश्राम गृह के सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क हल्की बरसात में भी जलभराव हो जाता है। समस्या के समाधान के लिए विभाग ने करीब एक वर्ष पहले आनन-फानन में यहां सीमेंट के ब्लॉक लगवाए लेकिन हालात नहीं सुधर पाए। समस्या से जूझ रहे लोगों व स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन व विभाग के खिलाफ रोष जताया और सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कर दूषित पानी की निकासी की मांग की।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: बाढड़ा के जुई व जेवली रोड पर हल्की वर्षा से बने जलभराव के हालात