Charkhi Dadri News: बल्ली के सहारे लटक रहे बिजली के तार, झुके पोल दे रहे हादसों काे न्योता Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। शहर के वार्ड 19 की अनेक कॉलोनियों में पिछले लंबे समय से बेतरतीब ढंग से लगे बिजली पोल व 220 वोल्ट के केबल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

समस्या समाधान के लिए वार्ड पार्षद व स्थानीय निवासी कई बार बिजली निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी समाधान नहीं होने से वार्डवासियों में निगम के खिलाफ गहरा रोष बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से बिजली पोलों और लटकते तार का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है, ताकि समय रहते किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

गौरतलब है कि वार्ड 19 स्थित फुटबॉल एकेडमी वाली गली के बीच में बिजली पोल लगाया गया है। वहीं एमएसी कॉलोनी में पोल लेवल से ज्यादा झुका हुआ है। इसके साथ ही वार्ड की पूर्ण कॉलोनी में बांस की बल्ली के सहारे लगाई गई 220 वोल्ट केबल हादसों को निमंत्रण दे रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना हैं कि बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते केबल प्लाॅट के बीच से भी गुजारी गई है। जमीन के लेवल से थोड़ा ऊंचाई पर जर्जर बांस की बल्ली पर लगी बिजली केबल के कारण आए दिनों कट लगते रहते हैं। वार्डवासी राजेश सैन, विनोद कुमार, संजय कुमार, सोमबीर सिंह आदि ने बताया कि गली से वाहनों को गुजारना खतरे से खाली नहीं है। वार्ड में बनी समस्या को लेकर कई बिजली निगम कार्यालय में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन कई महीने गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: बल्ली के सहारे लटक रहे बिजली के तार, झुके पोल दे रहे हादसों काे न्योता