{“_id”:”698e240f7e737a3b0b0d207a”,”slug”:”awareness-is-an-effective-weapon-to-protect-against-increasing-cyber-crimes-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-151373-2026-02-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Charkhi Dadri News: बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव का प्रभावी हथियार जागरूकता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:33 AM IST
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता नसीब राणा ने कहा कि हम जितनी तेजी से डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं, ठीक उतनी ही तेजी से साइबर अपराध की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। जिस गति से तकनीक ने उन्नति की है, उसी गति से मनुष्य की इंटरनेट पर निर्भरता भी बढ़ी है। एक ही जगह पर बैठकर इंटरनेट के जरिये मनुष्य की पहुंच, विश्व के हर कोने तक आसान हुई है। इंटरनेट के विकास और इसके संबंधित लाभों के साथ साइबर अपराधों की अवधारणा भी विकसित हुई है। बढ़ते डिजिटल लेनदेन के बीच साइबर अपराध गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दा बन गया है जिससे बचने के लिए रियल-टाइम रिपोर्टिंग, साइबर स्वच्छता और जन जागरूकता आवश्यक है। नसीब राणा ने कहा कि इंटरनेट पर उपलब्ध मुफ्त सेवाओं का अंधाधुंध उपयोग लोगों को साइबर ठगी की ओर ले जाता है। फोन पर आने वाला ओटीपी किसी को भी न बताएं। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानीपूर्वक भुगतान करें। अगर कभी भी कोई साइबर ठगी हो जाती हैं तो उसकी सूचना बैंक या पुलिस साइबर थाना को दे देनी चाहिए। साइबर ठगी की स्थिति में घबराने के बजाय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या अपने नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
Trending Videos
[ad_2]
Charkhi Dadri News: बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव का प्रभावी हथियार जागरूकता