[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:35 AM IST
सांवड़ स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर कार्रवाई का भय दिखाकर वसूले थे 27 हजार
रोहतक के मदीना गांव की रहने वाली है आरोपी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। फर्जी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बनकर सांवड़ निवासी मेडिकल स्टोर संचालक से रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रोहतक जिले के मदीना गांव निवासी शर्मिला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को गांव सांवड़ निवासी मेडिकल स्टोर संचालक सतीश ने बौंदकलां थाना पुलिस को उससे रुपये ऐंठने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 24 साल से गांव में मेडिकल स्टोर चला रहा है। 16 अगस्त को सायं 4:10 बजे दो गाड़ियों में सवार दो महिलाओं समेत छह लोग उसके मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बताया।
कार्रवाई का भय दिखाकर वे उससे 27 हजार रुपये ऐंठ ले गए। बाद में उसे उनके फर्जीवाड़ा का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। पुलिस इस मामले में पहले भी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब शर्मिला के रूप में एक और गिरफ्तारी हुई है।
[ad_2]
Charkhi Dadri News: फर्जी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बन मेडिकल स्टोर संचालक से रुपये ऐंठने की आरोपी महिला गिरफ्तार



