Charkhi Dadri News: पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल, प्राथमिकी दर्ज Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Fri, 03 Apr 2026 10:54 PM IST




बाढड़ा। जिले के गांव बेरला के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


Trending Videos

गांव बेरला निवासी सतीश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बुधवार सुबह बाइक पर खेतों से दूध लेकर गांव की तरफ जा रहा था। जब वह गांव से थोड़ा पहले पहुंचा तो एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। बाद में उसने अपने भाई को फोन कर मौके पर बुलाया। उसके भाई ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल बाइक चालक के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल, प्राथमिकी दर्ज