Charkhi Dadri News: पांच साल बाद हुआ सीवर लाइन का कनेक्शन, 100 से अधिक घरों को मिलेगी राहत Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। शहर के वार्ड तीन स्थित प्रेम नगर कॉलोनी में पिछले पांच साल से बंद पड़ी सीवर लाइन को मैनहोल से जोड़ने के बाद कॉलोनीवासियों को राहत मिली हैं। पार्षद प्रतिनिधी का कहना हैं कि पुरानी लाइन जर्जर होने के कारण घरों के सामने दूषित पानी भरा रहता था, जिससे स्थानीय लोगों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं, सीवर मैनहोल के पानी को खाली करने के लिए मोटरों का सहारा लेना पड़ता था।

वार्ड तीन में एपीएस स्कूल के पास पिछले पांच साल से सीवर लाइन की हालात जर्जर बनी हुई थी। जिससे सीवर मैनहोल का दूषित पानी गली से भरा रहता था। यहां से गुजरने वाले राहगीरों व क्षेत्रवासियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वार्ड में बनी गंभीर समस्या को लेकर वार्ड पार्षद कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके थे, लेकिन विभाग के अधिकारी जल्दी समाधान करवाने का लाम लेकर वापिस भेज देते थे। वार्डवासियों के लिए बनी गंभीर समस्या को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने बंद पड़ी सीवर लाइन को चालू करवाने के लिए सीवर मैनहोल में कनेक्शन करवा दिया गया है।

100 घरों को मिलेगी राहत की सांस

वार्ड पार्षद बबीता देवी ने बताया कि सीवर लाइन का मैनहोल से कनेक्शन नहीं होने के कारण दूषित पानी गलियों में भरा रहता था। परेशान लोग समस्या का समाधान करवाने के लिए मिल चुके थे, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बजट के अभाव में काम नहीं कर रहे थे, लेकिन अब सीवर लाइन का मैनहोल से कनेक्शन कर दिया गया हैं। बंद पड़ी सीवर लाइन के चालू होने के बाद वार्ड 100 से अधिक घरों को फायदा होगा।

वर्सन:

पिछले लंबे समय से वार्डवासी सीवर लाइन का कनेक्शन करवाने की मांग कर चुके थे, लेकिन कार्य शुरू करने के लिए कई अड़चने आ रही थीं, जिसे पूरा करने के बाद कनेक्शन को मेनलाइन पर बने मैनहोल से जोड़ दिया गया हैं। – सचिन तलेजा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग

[ad_2]
Charkhi Dadri News: पांच साल बाद हुआ सीवर लाइन का कनेक्शन, 100 से अधिक घरों को मिलेगी राहत