{“_id”:”69e292ba703644ccad08d252″,”slug”:”students-were-made-aware-of-the-nari-shakti-act-through-street-plays-and-dance-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-154049-2026-04-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Charkhi Dadri News: नुक्कड़ नाटक व डांस से नारी शक्ति अधिनियम के प्रति किया छात्राओं को जागरूक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:36 AM IST
कार्यक्रम में नाटक के बाद स्लोगन दिखाते हुए मौजूद लोग। – फोटो : 1
झोझूकलां। महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारी शक्ति वंदन अधिनियम की प्रदेश संयोजक डॉ. किरण कलकल रही।
वेद प्रचार अधिष्ठाता आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। प्रबंधन समिति के प्रधान अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह व प्राचार्य डॉ. राजपाल राठी ने अतिथिगणों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने कहा कि राजनीति में महिलाओं से अच्छा मैनेजमेंट कोई नहीं कर सकता। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आर्ट एंड कल्चर कुरुक्षेत्र की टीम ने नुक्कड़ नाटक व डांस के जरिए नारी शक्ति अधिनियम के प्रति छात्राओं को जागरूक किया।
प्राचार्या डॉ. राजपाल ने कहा कि यह अधिनियम लागू होने के बाद नारी शक्ति को लोकसभा व राज्य सभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिल सकेगा। संवाद
[ad_2]
Charkhi Dadri News: नुक्कड़ नाटक व डांस से नारी शक्ति अधिनियम के प्रति किया छात्राओं को जागरूक