Charkhi Dadri News: निर्विरोध गठित हुई अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी Latest Haryana News

[ad_1]


अग्रसेन धर्मशाला में मौजूद अग्रवाल सभा सदस्य।

चरखी दादरी। अग्रवाल सभा की ओर से शहर की अग्रसेन धर्मशाला में सोमवार को सभा की दो वर्षीय चुनाव प्रक्रिया करवाई गई। इसमें सभा अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुप्ता व मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता पवन बंसल का मार्गदर्शन रहा। खास बात यह रही कि सभी छह पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए।

Trending Videos

रविंद्र सिंह गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024-2026 के लिए छह पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाना था। सभा के छह पदों के लिए फार्म भरे गए, लेकिन सभी पदों पर एक एक फार्म रहने से निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया।

इस दौरान प्रधान पद पर पवन गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान पवन कुमार, कनिष्ठ उपप्रधान अरुण गर्ग, महासचिव शुभम गोयल, सचिव संदीप गोयल व कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार मित्तल को चुना गया। अग्रसेन धर्मशाला में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया और इसमें सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने की शपथ ली। साथ ही असहाय की सहायता करने का आश्वासन दिया। निवर्तमान प्रधान बलराम गुप्ता ने रविंद्र गुप्ता और पवन बंसल का आभार जताया। निवर्तमान कार्यकारिणी ने वर्तमान पदाधिकारियों का मोती माला व पटका पहनाकर स्वागत किया।

मंच संचालन ललित महाजन ने किया। इस दौरान प्रदीप कुमार, संजीव जैन, विनोद गुप्ता, जगदीश ऐरण, विनोद गर्ग, राजकुमार गोयल, अनुज पांडवानिया, पवन कुमार, हरीश ऐरण, सोनू मित्तल आदि मौजूद रहे।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: निर्विरोध गठित हुई अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी