Charkhi Dadri News: नशे के खिलाफ साइक्लोथॉन 2.0 हिसार से 5 को Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Thu, 27 Mar 2025 01:42 AM IST



loader



चरखी दादरी। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक नई पहल का आगाज होगा। साइक्लोथॉन 2.0 की शुरुआत पांच अप्रैल को हिसार शहर से होगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद साइक्लोथॉन हरियाणा के 22 जिलों में पहुंचेगी और 27 अप्रैल को सिरसा में समापन होगा। एसपी अर्श वर्मा ने बताया कि छह अप्रैल को साइक्लोथॉन जुई से बाढड़ा व अटेला होते हुए दादरी शहर पहुंचेगी। इस दौरान नशामुक्त घोषित किए गए सभी गांवों और वार्डों को कवर किया जाएगा। इसके बाद साइक्लोथॉन सात अप्रैल को चरखी दादरी से चिड़िया, बाघोत व महेंद्रगढ़ होते हुए नारनौल पहुंचेगी। इसमें भाग लेने के लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

Trending Videos

[ad_2]
Charkhi Dadri News: नशे के खिलाफ साइक्लोथॉन 2.0 हिसार से 5 को