Charkhi Dadri News: नई अनाजमंडी में किसानों की बैठक आज Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Thu, 09 Oct 2025 10:05 PM IST




चरखी दादरी। नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में 11 अक्तूबर की सुबह 10 बजे किसानों की बैठक होगी।एमएसपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि सरकार बाजरा खरीदने के बजाय गुणवत्ता का बहाना बनाकर किसानों को गुमराह कर रही है। सरकारी एजेंसियां जान-बूझकर बाजरे की सरकारी खरीद नहीं कर रही हैं। आखिर प्रदेश के किसान सरकारी खरीद का कब तक इंतजार करेंगे अब किसानों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। इसलिए अब किसान आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। जगबीर घसौला ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट आ चुका है। मंडी के बिचौलिए बाजरे की फसल को 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद रहे हैं। इससे किसानों को सीधा नुकसान हो रहा है। संवाद

loader

[ad_2]
Charkhi Dadri News: नई अनाजमंडी में किसानों की बैठक आज