[ad_1]
चरखी दादरी। जिले की दो राजकीय आईटीआई में दस ट्रेडों की सीटें फुल हो चुकी हैं। इनमें से सबसे ज्यादा सीटें रावलधी नोडल आईटीआई में भरी गई हैं। 23 अगस्त तक चलने वाली ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में अब अधिकतर सीटें पूरी होने की उम्मीद है।
रावलधी नोडल आईटीआई प्राचार्य श्रीनिवास ने बताया कि संस्थान में 19 ट्रेड हैं। इनमें से आठ ट्रेड की सीटें पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को 11 ट्रेड में दाखिले हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा दाखिले प्लंबर ट्रेड में हुए। इसमें दाखिलों की संख्या 48 सीटों पर 40 रही। वहीं सबसे कम दाखिले कारपेंटर व पेंटर ट्रेड में हुए। इनमें अभी तक एक-एक दाखिला ही हो पाया है। संस्थान की 74.4 प्रतिशत सीटें भरी जा चुकी हैं, जबकि 25.5 फीसदी सीटें अभी खाली हैं।
वहीं, कादमा आईटीआई में दो ट्रेड की सीटें फुल हो चुकी हैं। इसमें बुधवार को सबसे ज्यादा दाखिले फिटर ट्रेड में हुए हैं। इसमें दाखिले की संख्या 19 रही है। उन्होंने बताया कि सबसे कम दाखिले डीएमसी में हुए हैं। इसमें केवल 2 ही दाखिले हो पाए हैं। इसमें 57.2 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं जबकि 42.7 फीसदी सीटें अभी रिक्त हैं।
नोडल आईटीआई में संस्थान प्रभारी ने दाखिले के लिए आठ सदस्यीय कमेटी बनाई हुई है। इसमें अजीत सिंह, बिजेंद्र, सरिता, अनूप, राजेश राणा, मुकेश, अग्निवेश, जयवीर आदि शामिल हैं। दाखिले के इच्छुक युवाओं को फोन कर दाखिले के लिए समय भी दिया जा रहा है।
किस आईटीआई में हुए कितने दाखिले
1- रावलधी आईटीआई
ट्रेड का नाम – कुल सीटें – रिक्त सीटें
कोपा (एससीवीटी) – 24 – 5
कोपा – 48 – 0
ड्रेस मेकिंग – 20 – 5
ड्रेस मेकिंग ( एससीवीटी) – 20 – 0
इलेक्ट्रिशियन – 40 – 0
फिटर – 40 – 0
टर्नर – 40 – 8
वेल्डर – 40 – 18
कारपेंटर – 48 – 47
प्लंबर – 48 – 8
ड्राफ्ट्समैन सिविल – 24 – 12
मैकेनिक डीजल – 24 – 0
पेंटर सामान्य – 20 – 19
मोटर मैकेनिकल व्हीकल – 24 – 0
मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स – 24 – 0
मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी – 24 – 0
मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड – 24 – 0
मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड – 24 – 0
स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी – 24 – 7
स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी ( एससीवीटी) – 24 – 20
कुल – 584 – 149
2- कादमा आईटीआई
ट्रेड का नाम – कुल सीटें – अलॉट हुई सीटें
कोपा ( एससीवीटी) – 24 -14
कोपा – 24 – 3
सीविंग टेक्नोलॉजी – 20 -18
इलेक्ट्रिशियन ( एससीवीटी) – 20 – 0
फिटर – 20 – 1
ड्राफ्ट्समैन सिविल – 24 – 22
वेल्डर – 40 – 11
फायर टेक्नोलॉजी (एससीवीटी)- 20 – 0
सोलर टेक्नीशियन – 20 – 6
स्टेनोग्राफी इन हिंदी – 24 – 19
कुल – – 220 – 58
[ad_2]
Charkhi Dadri News: दो राजकीय आईटीआई में 10 ट्रेड की सीटें भरीं



