Charkhi Dadri News: दिनभर छाई रही कोहरे की चादर, सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी हुई बाधित Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Mon, 22 Dec 2025 01:53 AM IST


रविवार सुबह छाई धुंध के दौरान लाइटें ऑन कर गुजरते वाहन।



चरखी दादरी। पांच दिन बाद रविवार अलसुबह से एक बार फिर तेज धुंध ने जिले को अपने आगोश में ले लिया। अलसुबह से ही जिला धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। हालात ये रहे कि अधिकांश क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक दृश्यता 10 मीटर तक रही।

Trending Videos

वहीं दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। घने कोहरे के चलते सुबह के समय सड़कों पर चलना काफी जोखिम भरा रहा। सड़कों पर वाहन लाइटें ऑन कर रेंगते हुए नजर आए। घनी धुंध के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आया।

जनजीवन रहा प्रभावित : घनी धुंध के चलते सुबह के समय अपने कारोबार के लिए जाने वाले लोगों, किसानों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग साइडों में खड़े होकर धुंध छंटने का इंतजार करते नजर आए। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण रही। तेज ठंड और धुंध में उन्हें वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: दिनभर छाई रही कोहरे की चादर, सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी हुई बाधित