in

Charkhi Dadri News: दादरी शहर में रविवार को नहीं हटाते कूड़ा, सफाई व्यवस्था प्रभावित Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: दादरी शहर में रविवार को नहीं हटाते कूड़ा, सफाई व्यवस्था प्रभावित  Latest Haryana News


चरखी दादरी। शहर में कचरा उठान के लिए अनुबंधित संस्था रविवार को कचरा उठान की व्यवस्था नहीं कर सकी है। इस कारण रविवार को सफाई व्यवस्था प्रभावित रहती है। उस दिन शहरवासी परेशानी झेलते हैं। तत्कालीन जिला नगर आयुक्त के आदेश देने के बाद भी रविवार को कचरा उठान कार्य शुरू नहीं हो सका।

Trending Videos

शहर के अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्रों और करीब 30,000 घरों से एजेंसी के कर्मचारी कचरे का उठाते हैं। नगर परिषद के करीब 200 कर्मचारी गलियों और सड़कों पर झाडू लगाते हैं। पार्षदों के मुताबिक एजेंसी के पास कर्मचारियों की कमी है। इस कारण रविवार को शहर से कचरे का उठान नहीं किया जाता।

कई पार्षद एजेंसी के माध्यम से कचरा उठान करवाने से खफा हैं। वह कई बार यह निविदा रद्द करने की मांग उठा चुके हैं। पार्षदों का तर्क है कि एजेंसी को कचरा उठान की कमान देने के बाद व्यवस्था खराब हुई है। पार्षद इस निविदा में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा चुके हैं। उनका सबसे बड़ा मुद्दा रविवार को कचरा का उठान न होना है।

– सदन से कष्ट निवारण समिति की बैठक तक में उठा मुद्दा

एजेंसी के माध्यम से उठान करवाने पर 10 से अधिक पार्षद कई बार आपत्ति दर्ज करवा चुके हैं। उन्होंने यह मुद्दा नगर परिषद सदन से कष्ट निवारण समिति की बैठक तक में उठाया है। हालांकि उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी।

– कर्मचारी ही खोल चुके एजेंसी के खिलाफ मोर्चा

कचरा उठान के लिए एजेंसी ने करीब 45 कर्मचारी रखे हैं। शुरुआत से ही एजेंसी के समय पर वेतनमान न देने पर पांच बार ये कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं। हर बार हड़ताल के बाद ही इनका वेतन जारी होता है।

– पार्षद बोले: नगर परिषद के कर्मचारी ही उठाएं कचरा

पार्षद रचना देवी, मुनेश दहिया, जयसिंह लांबा, अजय सांगवान, मनोज वर्मा और सुधीर स्वामी आदि का कहना है कि रविवार को कचरा उठान न होना बड़ी समस्या है। अधिकारियों को इसका समाधान करना चाहिए। उनका कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर परिषद कर्मचारियों को ही कचरा उठान का जिम्मा सौंपा जाए।


Charkhi Dadri News: दादरी शहर में रविवार को नहीं हटाते कूड़ा, सफाई व्यवस्था प्रभावित

Charkhi Dadri News: आचार संहिता का हो पूर्णतया पालन  Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: आचार संहिता का हो पूर्णतया पालन Latest Haryana News

3 ग्राम विस्फोटक से 5000 लोगों को निशाना बनाया:  19 की मौत, 3 हजार घायल; क्या है पेजर, जिससे मोसाद ने लेबनान-सीरिया में किए धमाके Today World News

3 ग्राम विस्फोटक से 5000 लोगों को निशाना बनाया: 19 की मौत, 3 हजार घायल; क्या है पेजर, जिससे मोसाद ने लेबनान-सीरिया में किए धमाके Today World News