{“_id”:”6873f60960b2577ca006b6e7″,”slug”:”two-drivers-accused-of-stealing-a-truck-were-arrested-from-kotputli-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140586-2025-07-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Charkhi Dadri News: ट्रक चुराने के दो आरोपी चालक कोटपुतली से काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:38 PM IST
चरखी दादरी थाना पुलिस की गिरफ्त में ट्रक चोरी करने के दोनों आरोपी चालक।
चरखी दादरी। शहर निवासी एक व्यक्ति का ट्रक चोरी करने के दोनों आरोपी चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशु और मोनू को कोटपुतली से काबू किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं, आरोपी मोनू की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रक बरामद किया गया। इसके अलावा दोनों से टायर बेचने पर प्राप्त हुए पांच हजार रुपये भी बरामद किए गए।
Trending Videos
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में शहर की हरिनगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र नेहरा ने बताया कि उनकी नेहा ट्रेडिंग नामक कंपनी है। उनके पास एक ट्रक है जिसे चलाने के लिए अलीगढ़ निवासी मोनू और फिरोजाबाद निवासी आशु को चालक रखा हुआ है। 7 जुलाई को उसका ट्रक चालक मोनू बिना बताए ले गया और 8 जुलाई को उसने जीपीएस से ट्रक की लोकेशन चेक की तो कोटपुतली की मिली।
इसके बाद उसने मोनू को कॉल की तो फोन स्विच ऑफ आया। जब दूसरे चालक आशु से बात की तो उसने बताया कि तेरे ट्रक का डीजल खत्म है जबकि दो टायर भी उतार रखे हैं। इस समय ट्रक कोटपुतली में खड़ा है। इसके बाद धर्मेंद्र ने दोनों चालकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। दो दिन के अंदर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचकर चुराया गया ट्रक बरामद कर लिया।
[ad_2]
Charkhi Dadri News: ट्रक चुराने के दो आरोपी चालक कोटपुतली से काबू