Charkhi Dadri News: झोझू कलां से बाइक चुराने का आरोपी नशा मुक्ति केंद्र से किया गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Thu, 26 Mar 2026 12:22 AM IST


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी। 
– फोटो : 1



झोझू कलां। झोझू कलां थाना पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल हिसार जिले के गांव सुल्तानपुर का रहने वाला है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।


Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गत 15 फरवरी को झोझू कलां निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि 13 फरवरी को वह सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी प्लेटिना बाइक लेकर अजीत के घर गया था। इस दौरान वह बाइक को मकान के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। जब वह बाहर आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी बाइक को सुल्तानपुर निवासी अनिल चुरा ले गया। जिस पर झोझू कलां थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरीशुदा बाइक अनिल के ससुराल गांव पायल जिला हिसार में खड़ी है। जिस पर पुलिस ने गांव पायल पहुंच कर बाइक को कब्जे में लिया। झोझू कलां पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश ने मंगलवार को आरोपी अनिल को राजस्थान के झासल स्थित नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: झोझू कलां से बाइक चुराने का आरोपी नशा मुक्ति केंद्र से किया गिरफ्तार