Charkhi Dadri News: घायल की शिकायत पर अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Thu, 09 Apr 2026 12:34 AM IST




बाढड़ा। बाढड़ा-जुई रोड पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत और उसकी चाची सास के घायल होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे में घायल महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं वाहन की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। गांव लाड निवासी केला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को अपने जेठ की पुत्रवधू मंजीत कुमारी के साथ उसकी स्कूटी पर सवार होकर गांव चांदवास किसी कार्य से गई थी। स्कूटी को मंजीत कुमारी चला रही थी। जब वे चांदवास से अपने गांव लाड की तरफ आ रहे थे तो तोता ढाणी बस अड्डे से थोड़ा आगे दोपहर करीब सवा बजे बाढड़ा की तरफ से आई एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में मंजीत कुमारी की मौत हो गई थी और केला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल केला देवी के बयान के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Charkhi Dadri News: घायल की शिकायत पर अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज