[ad_1]
चरखी दादरी। शहर के गामड़ी क्षेत्र होते हुए नेशनल हाईवे 148बी तक जाने वाली जर्जर सड़क के दिन जल्दी ही बदलने वाले हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने करीब 750 मीटर लंबी इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 4.49 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर निविदा आवंटित की थी।
करीब पांच महीने की अवधि गुजरने के बाद विभाग की ओर से अगले सप्ताह सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। सड़क का निर्माण होने के बाद यहां से हर रोज गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों व स्थानीय निवासियों की परेशानी का स्थायी समाधान हो सकेगा।
बता दें कि करीब 35 साल पहले बनीं गामड़ी से एनएच 148बी को जोड़ने वाली सड़क की हालात काफी दयनीय बनी हुई थी। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों में दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे थे, वहीं बारिश के मौसम में जलभराव होने के कारण लोगों का यहां से गुजरना दूभर बन जाता था। यहां तक की शव यात्रा को रामबाग तक ले जाने के लिए वाहनों का सहारा लेना पड़ता था।
लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक सुनील सांगवान ने सड़क का पुनर्निर्माण करवाने के लिए एचएसवीपी के अधिकारियों से जल्द इस सड़क का पुनर्निर्माण करवाने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने जर्जर सड़क का एस्टीमेट तैयार करवाया। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 4.49 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करते हुए निविदा आवंटित की गई। अधिकारियों का कहना हैं कि सड़क पुनर्निर्माण संबंधी सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई हैं, अब जल्दी ही एजेंसी को काम शुरू करवाने के आदेश जारी किए जाएंगे।
[ad_2]
Charkhi Dadri News: गामड़ी–एनएच 148बी तक जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा


