Charkhi Dadri News: केंद्र सरकार से की पाम ऑयल के आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग Latest Haryana News

[ad_1]


हिंदुस्तान जनकल्याण आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन अनिल कौशिक।

चरखी दादरी। हिंदुस्तान जनकल्याण ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन अनिल कौशिक ने केंद्रीय गृह मंत्री व केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री को पत्र भेजा है। इसमें पाम ऑयल से निर्मित खाद्य पदार्थों का सेवन शराब एवं धूम्रपान की तरह घातक है। इससे निर्मित खाद्य पदार्थ समस्त मानवता के लिए बेहद खतरनाक व धीमे जहर का काम करते हैं। इसके आयात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए।

Trending Videos

उन्होंने देश हित में कार्यरत विभिन्न संगठनों से भी संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखकर भेजने का आह्वान किया है। अनिल कौशिक ने कहा कि देश के आपातकालीन प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान जो कि गैर लाभकारी संस्थान है, जो देश में इमरजेंसी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते आ रहा है। उनके ईएमआर के परिणाम के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में देश में ह्रदयाघात की घटनाओं में से अधिकांश मामले 50 वर्ष से कम उम्र के अल्पकाल के युवाओं के दर्ज किए गए हैं। इसकी वजह पाम ऑयल का सेवन बताया गया।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: केंद्र सरकार से की पाम ऑयल के आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग