Charkhi Dadri News: कुरीतियों व अपराधों को गांव से भगाने के लिए पंचायत से खड़े होकर ली शपथ Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। सर्वजातीय अठगामा खाप घसौला की कार्यकारिणी ने गांव संतोखपुरा में धन्यवादी दौरा किया, जिसमें समस्त गांव की पंचायत की गई। पंचायत की अध्यक्षता गांव के सबसे उम्रदराज 95 वर्षीय रामसिंह ने की। यहां मुख्य अतिथि रिटायर्ड डीएफओ खाप प्रधान परमानंद घसौला ने शिरकत की। खाप के प्रधान परमानंद, उपप्रधान कुलदीप, खाप के सचिव करतार सिंह संतोखपुरा, कोषाध्यक्ष जयसिंह बलकरा, ऑडिटर सुमेर सिंह बलकरा, डाॅ. अभय सिंह अहलावत घसौला, बबलू प्रधान खेड़ी सनवाल आदि ने उपस्थित रहकर अपने-अपने सुझाव दिए। जिन्हें विचार विमर्श करके सर्वसम्मति से मानकर जमीनी स्तर पर उतार कर लागू करने की अपील की गई। सुझावों में मुख्य रूप से सामाजिक बुराइयों जैसे एक गांव-एक गौत्र व गुहांड में शादी न करना, लव मैरिज, लव-इन-रिलेशनशिप में माता-पिता की सहमति को अनिवार्य माना जाने के रखे। इसी प्रकार गांव में किसी प्रकार का नशा जैसे कि सुल्फा, गांझा, भांग, ड्रग्स, कोकिन आदि न करके इन नशों की बिक्री व सप्लाई करने वालों की सूचना उनके परिवार व प्रशासन को देना, गांव में डीजे व ऊंची आवाज में अन्य साउंड न बजाना शामिल किया गया। इस बारे पूरे गांव की पंचायत से खड़े होकर शपथ ली कि उपरोक्त कुरीतियों व अपराधों को गांव में नहीं करेंगे। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने, खेलों व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए युवा वर्ग से सहयोग की अपील की गई। स्कूल के बच्चों को मोबाइल फोन देने व अन्य से भी मोबाइल का दुरुपयोग न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सामाजिक कार्य करने वालों व पढ़ाई, खेलों में अव्वल आने वालों को सम्मानित किया जाए। ऐसा कार्यक्रम अन्य आठों गांवों में चलाया जाएगा। इस पंचायत में राजेश, जगदीश, सुरेन्द्र, जोगेन्द्र गोठड़ा, करतार सिंह और गांव संतोखपुरा से सरपंच प्रतिनिधि विकास उपस्थित रहे।

Trending Videos

[ad_2]
Charkhi Dadri News: कुरीतियों व अपराधों को गांव से भगाने के लिए पंचायत से खड़े होकर ली शपथ