in

Charkhi Dadri News: कई दिना मै मेहरबान होया राम, 5 घंटे काढ्या घाम Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: कई दिना मै मेहरबान होया राम, 5 घंटे काढ्या घाम  Latest Haryana News

[ad_1]


धूप खिलने पर बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग।

चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को पांच घंटे तक धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम पांच डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा 66 प्रतिशत रही और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही।

Trending Videos

11 जनवरी को हुई छह एमएम बारिश के बाद दो दिन कोहरा छाया रहा था। सोमवार को सुबह कुछ घंटे कोहरा छाया और दोपहर बाद धूप खिल गई थी। मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ हो गया जिससे दिनभर धूप खिली रही। लोगोंं को ठंड से काफी राहत मिली है।

चिकित्सकों के अनुसार धूप मानव शरीर ही नहीं वरन सभी जीव-जंतुओं में विटामिन डी की पूर्ति करती है। पेड़-पौधे सूर्य के प्रकाश, हवा, जल व मिट्टी से अपना भोजन बनाते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी सीजन मेंं दिन में कम से कम 30 मिनट शरीर को धूप से सेंकना चाहिए उससे विटामिन की पूर्ति हो जाती है। चिकित्सकों का मानना है कि धूप नहीं सेंकने से हडि्डयों में कई प्रकार के रोग लग सकते हैं। खासकर बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका ज्यादा प्रतिकूल असर पड़ता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले कुछ दिन और इसी प्रकार ठंंड बनी रहेगी। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं, रबी की फसलों में फिलहाल कोई नुकसान वाली बात नहीं है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: कई दिना मै मेहरबान होया राम, 5 घंटे काढ्या घाम

Hisar News: पत्नी-बच्चों को बंद कर युवक ने कमरे में लगाई आग  Latest Haryana News

Hisar News: पत्नी-बच्चों को बंद कर युवक ने कमरे में लगाई आग Latest Haryana News

आरती जेरथ का कॉलम:  दिल्ली के चुनावों में वोटों का गणित बहुत दिलचस्प है Politics & News

आरती जेरथ का कॉलम: दिल्ली के चुनावों में वोटों का गणित बहुत दिलचस्प है Politics & News