Charkhi Dadri News: आज से मंडियों में 24 घंटे होगी गेहूं व सरसों की खरीद, रात काे भी फसल बेच सकेंगे किसान Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों में किसानों को राहत देने के लिए सोमवार से सरसों और गेहूं की खरीद व्यवस्था को और सुचारु बनाया जा रहा है। अब मंडियों में 24 घंटे खरीद की व्यवस्था लागू की जा रही है जिससे किसान दिन के साथ-साथ रात के समय भी अपनी फसल बेच सकेंगे। प्रशासन के इस फैसले से खासकर दूरदराज के गांवों से आने वाले किसानों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रविवार को मंडियों में सरसों की आवक का रुझान मिला-जुला रहा। आंकड़ों के अनुसार 133 किसानों ने 3741 क्विंटल सरसों निजी फर्मों को बेची जबकि 14 किसानों से 6042 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद के लिए आवक दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर गेहूं की आवक भी लगातार बढ़ रही है लेकिन खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से गति नहीं पकड़ पाई है।

277 किसान पहुंचे मंडी

रविवार को कुल 277 किसानों की ओर से 13,232 क्विंटल फसल की आवक मंडियों में हुई लेकिन दोनों फसलों की खरीद शून्य रही। किसानों का कहना है कि यदि खरीद प्रक्रिया समय पर शुरू हो जाए तो उन्हें बार-बार मंडी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वहीं जिले में गेहूं की स्थिति पर नजर डालें तो अब तक 6 खरीद केंद्रों पर 839 किसानों द्वारा 39185 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।

24 घंटे खरीद शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएंगी। मंडियों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। आने वाले दिनों में खरीद प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है जिससे किसानों को राहत मिल सकेगी।

– विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: आज से मंडियों में 24 घंटे होगी गेहूं व सरसों की खरीद, रात काे भी फसल बेच सकेंगे किसान