Charkhi Dadri News: अनाज मंडी में 43,814 क्विंटल गेहूं की हुई आवक Latest Haryana News

[ad_1]

बाढड़ा। अनाज मंडी में अब तक 43,814 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है तथा 4,833 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। 4,125 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। इससे किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली है। अनाज मंडी में एक अप्रैल से सरसों व गेहूं की खरीद शुरू हुई। अनाज मंडी में सरसों के तीन गेट पास काटे गए और अब तक 142 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। रविवार को 190 किसानों के गेट पास काटे गए जिनसे 8 हजार 230 क्विंटल की आवक हुई है। जिसमें अब तक 123 किसानों का 1191 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। अनाज मंडी में अब 996 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनसे 43 हजार 814 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। जिसमें अनाज मंडी में गेहूं का 41 हजार 250 क्विंटल का उठान हुआ है। इससे किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली है।


Trending Videos

मंडी सुपरवाइजर जयप्रकाश सांगवान ने बताया कि अब तक किसानों के गेहूं के 996 गेट पास काटे है जिनमें 43814 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। 4833 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है तथा 4125.50 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: अनाज मंडी में 43,814 क्विंटल गेहूं की हुई आवक