[ad_1]
चरखी दादरी। क्षेत्र में वीरवार को दिनभर मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। हल्के बादल छाए रहे। बुधवार के मुकाबले को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। हालांकि धूप खिलने से उमस भरी गर्मी बनी रही। दिन का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण मेंं नमी की मात्रा 74 प्रतिशत रही।
मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, क्षेत्र में इस समय बारिश की सख्त जरूरत बनी हुई है। बाजरा व धान की फसल को बारिश की जरूरत है। बाजरा की फसल अब पकाव की अवस्था में है।
इसी प्रकार धान की फसल में सिंचाई की जरूरत है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि 22 अगस्त रात से मौसम में बदलाव देखने मिलेगा। 23 से 25 अगस्त तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। संवाद
[ad_2]
Charkhi Dadri News: अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटा पर उमस से राहत नहीं

