Charkhi Dadri News: हंसावास में व्यक्ति को पीटा, भतीजे समेत दो पर केस दर्ज Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Wed, 21 May 2025 12:05 AM IST



loader



बाढड़ा। गांव हंसावास में खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने गए ताऊ से भतीजे और उसकी पत्नी ने मारपीट की। घायल का आरोप है कि बिना किसी कारण के ही मारपीट की गई। उन्होंने अब घायल के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

पुलिस को दिए बयान में श्यामफूल ने बताया कि वे खेती करते हैं। 3 मई को शाम करीब 5 बजे अपने खेत में ट्रैक्टर से ट्राॅली छोड़ रहा था। उसी दौरान उनका भतीजा हिमांशु जग लेकर आया और मारने की धमकी देकर दो बार कुएं की ओर से धक्का मारा। बाद में उसके साथ मारपीट की और जग भी मुंह पर मारा। इतनी देर में हिमांशु की पत्नी पूनम भी मौके पर आ गई और वह भी थप्पड़ मारने लगी। झगड़े का शोर सुनकर शर्मिला और भाई की पत्नी मुकेश भी मौके पहुंची और उनका बचाव किया। बाद में आरोपी उन्हें मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। अब उन्होंने अस्पताल में उपचार कराया और मानसिक रूप से सही होने पर पुलिस को बयान दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: हंसावास में व्यक्ति को पीटा, भतीजे समेत दो पर केस दर्ज