Charkhi Dadri: नेशनल हाईवे 152डी पर ट्रक से टकराई निजी बस, अमृतसर से जयपुर जा रही थी; सात यात्री घायल Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 152 डी पर दादरी जिले के गांव रानीला रेस्ट एरिया के समीप मंगलवार अल सुबह सवारियों से भरी एक निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार सात यात्रियों को चोट लगी है। घायल यात्रियों को दादरी के नागरिक अस्पताल और कलानौर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल यात्रियों में पंजाब, महाराष्ट्र के यात्री शामिल हैं।


Trending Videos


 



बताया जा रहा है कि यह बस सोमवार रात को अमृतसर से जयपुर के लिए चली थी और सुबह करीब 6:30 बजे 152 डी पर रानीला रेस्ट एरिया के पास हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बौंद कलां थाना पुलिस, अचिना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भिजवाया।

[ad_2]
Charkhi Dadri: नेशनल हाईवे 152डी पर ट्रक से टकराई निजी बस, अमृतसर से जयपुर जा रही थी; सात यात्री घायल