{“_id”:”69197d24f0241450de010c02″,”slug”:”chandigarh-news-controversy-over-punjab-university-intensifies-sukhbir-badal-s-big-statement-2025-11-16″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: Punjab University पर विवाद तेज.. सुखबीर बादल का बड़ा बयान!”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब विश्वविद्यालय का दौरा कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। बादल ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय हमेशा से पंजाब का हिस्सा रहा है और राज्य के 200 से अधिक कॉलेज इसी से संबद्ध हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और कुलपति को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग विश्वविद्यालय पर केंद्र का नियंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे।
बादल ने आरोप लगाया कि धीरे-धीरे चंडीगढ़ सरकार की भर्ती नीति में दखल दिया जा रहा है और पंजाब तथा हरियाणा सेवा के आवेदकों को मौका नहीं मिल रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अकाली दल किसी भी तरह से पंजाब विश्वविद्यालय पर कब्ज़े की कोशिशों को सफल नहीं होने देगा।
[ad_2]
Chandigarh News: Punjab University पर विवाद तेज.. सुखबीर बादल का बड़ा बयान!