[ad_1]
चंडीगढ़। साइबर क्राइम पुलिस थाने ने गूगल सर्च के जरिये होटल बुकिंग ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने राजस्थान के 20 साल के यासिर और 27 साल के इस्पाक को जिला अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यासिर ने कबूला कि वह 2022 से साइबर अपराध में शामिल था। आरोपी होटल प्रतिनिधि बनकर लोगों से ओटीपी लेकर फर्जी खरीदारी करता था और सामान बेचकर कैश अपने खातों में डालता था।
[ad_2]
Chandigarh News: 2022 से होटल प्रतिनिधि बनकर कर रहा था ठगी
