Chandigarh News: 107 किमी साइक्लिंग से प्राउड ऑफ यू स्कैट पैटर्न, सूर्यकिरण टीम को अनोखा सलाम Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के सम्मान में शहर के साइकिलिस्ट मंदीप ढुल ने अनोखी पहल करते हुए तीन दिन में 107 किलोमीटर की साइक्लिंग कर प्राउड ऑफ यू स्कैट का खास पैटर्न तैयार किया। उन्होंने यह सफर अपने बच्चों जिया और जॉय के साथ पूरा किया, जो इस पूरे अभियान में बराबर के सहभागी रहे।

मंदीप ढुल ने बताया कि पिछली बार जब वह अपने बच्चों के साथ सुखना लेक पर एयर शो देखने गए थे तब सूर्यकिरण टीम के रोमांचक प्रदर्शन ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। उसी समय उन्होंने टीम के सम्मान में कुछ अलग करने का संकल्प लिया था। इस बार एयर शो के बाद उन्होंने अपने इस विचार को साइक्लिंग के जरिये साकार किया। यह विशेष साइकिल यात्रा पंजाब विश्वविद्यालय सेक्टर-14 से शुरू होकर सेक्टर-49 तक की गई, जिसमें कुल 107 किलोमीटर की दूरी तय की गई। इस दौरान जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से प्राउड ऑफ यू स्कैट शब्दों का पैटर्न तैयार किया गया जो सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम को समर्पित है। मंदीप ने बताया कि उनके दोनों बच्चे भी सूर्यकिरण टीम के बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने इस पहल में पूरा उत्साह दिखाया। मंदीप ढुल ने बताया कि इस पैटर्न का प्रिंटआउट वह सूर्यकिरण टीम के ग्रुप कैप्टन अजय दासरथी और पूरी टीम को उनके चंडीगढ़ से रवाना होने के समय भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल टीम के प्रति सम्मान प्रकट करना नहीं बल्कि शहर में साइक्लिंग को बढ़ावा देना भी है।

तीन दिन में तय किया 107 किलोमीटर

साइक्लिस्ट मंदीप ढुल्ल ने बताया कि 24 मार्च से प्राउड ऑफ यू स्कैट बनाने के लिए साइक्लिंग शुरू की थी, जोकि 26 मार्च को पूरी हुई। एक एप डाउनलोड कर उसकी मदद से रूट्स पर साइक्लिंग करना आसान हो गया।

[ad_2]
Chandigarh News: 107 किमी साइक्लिंग से प्राउड ऑफ यू स्कैट पैटर्न, सूर्यकिरण टीम को अनोखा सलाम