in

Chandigarh News: हाईकमान की हरी झंडी के बाद कांग्रेस जिला प्रधानों के नाम होंगे फाइनल Chandigarh News Updates

Chandigarh News: हाईकमान की हरी झंडी के बाद कांग्रेस जिला प्रधानों के नाम होंगे फाइनल Chandigarh News Updates

[ad_1]

फोटो सहित…


-खरगे व राहुल गांधी ने पंजाब के नेताओं के साथ की बैठक, 2027 के लिए बनाई रणनीति

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस ने भी वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बैठक की। बैठक में वर्ष 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही पंजाब में पार्टी के जिला प्रधान की नियुक्ति के संबंध में भी फैसला लिया गया।

जिला प्रधानों की नियुक्ति के लिए एक रिपोर्ट तैयार करके हाईकमान को भेजी जाएगी और हाईकमान की तरफ से प्रधानों के नाम पर फाइनल मुहर लगाई जाएगी। प्रधानों की पारदर्शिता से नियुक्ति करने के लिए ही यह फैसला लिया गया है। इसके बाद ही पार्टी प्रदेश प्रधान की नियुक्ति को चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। इसी तरह पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की भी एक बैठक हुई, जिसमें पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल भी उपस्थित थे।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि जिला कांग्रेस प्रधानों के चयन के लिए नई प्रक्रिया अपनाई गई है जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। इसमें किसी तरह की सिफारिश नहीं चलेगी। वड़िंग ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर चिंता भी जताई और सरकार से तुरंत गिरदावरी करवाने की मांग की। भाजपा की तरफ से लगाए जा रहे कैंपों पर वड़िंग ने कहा कि 11 साल बाद भाजपा को यह कैंप लगाने की याद क्यों आई है। केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार भी पंजाब के अधिकारों की रक्षा नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि राज्य की आज यह स्थिति है।

[ad_2]
Chandigarh News: हाईकमान की हरी झंडी के बाद कांग्रेस जिला प्रधानों के नाम होंगे फाइनल

देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था हुई मजबूत : मनीष ग्रोवर  Latest Haryana News

देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था हुई मजबूत : मनीष ग्रोवर Latest Haryana News

Hisar News: झूमकर बरसे बदरा,  41.9 एमएम बारिश से सड़कें-गलियां जलमग्न  Latest Haryana News

Hisar News: झूमकर बरसे बदरा, 41.9 एमएम बारिश से सड़कें-गलियां जलमग्न Latest Haryana News