[ad_1]
{“_id”:”688674bf5722b72fa607ccc4″,”slug”:”milk-and-cheese-were-stolen-from-sector-36-and-apple-boxes-were-stolen-from-sector-26-fundi-chandigarh-news-c-16-pkl1043-775093-2025-07-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: सेक्टर-36 से दूध, पनीर तो सेक्टर-26 फंडी से सेब की पेटियां चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़। सावन के महीने में दूध, पनीर चोरी करने वाले दो लोगों की वीडियो सामने आई है। इस मामले में सेक्टर-36 मार्केट में चौधरी एंटरप्राइजेज से 6 क्रेट दूध और 10 पनीर के पैकेट चोरी किए गए हैं। दुकान के मालिक आशीष चौधरी और पत्नी भारती रानी ने पुलिस को शिकायत दी है। थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार तड़के करीब 5:45 बजे हुई जब दो आरोपी दुकान में आए। दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी के मुताबिक इस दौरान दो आरोपी आए जिनमें एक ने हेलमेट डाला था। वह दूध और पनीर चोरी कर चले जाते हैं। आरोपियों ने करीब 2 मिनट में वारदात को अंजाम दिया और भाग गए। दुकान के बाहर कैमरा पार्किंग एरिया को कवर करता है। चोरों ने पहले उसे तोड़ा ताकि वहां उनकी पहचान न हो सके। दूसरी तरफ एक और चोरी की वारदात हुई। सेक्टर-26 में दो युवक सेब की तीन पेटियां चोरी कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों के अनुसार रात को पुलिस की गश्त न होने से चोर बेखौफ होकर चोरियां कर रहे हैं।
[ad_2]
Chandigarh News: सेक्टर-36 से दूध, पनीर तो सेक्टर-26 फंडी से सेब की पेटियां चोरी
