Chandigarh News: सेक्टर 25 में पार्क में खड़ी दो कारों में लगाई आग, रंजिश की आशंका Chandigarh News Updates

[ad_1]




चंडीगढ़। सेक्टर-25 के खेडा मंदिर के पास स्थित पार्क में मंगलवार देर रात दो कारों में रंजिशन आग लगाने का मामला सामने आया है। डिजायर और बलेनो पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने सुबह साढ़े चार बजे कार मालिक मोनिश को दी। मोनिश ने बताया कि उसकी डिजायर कार सरकारी विभाग में लगी हुई थी और पुरानी रंजिश के चलते आगजनी की आशंका जताई। मौके से पेट्रोल से भरी बोतल भी बरामद हुई। सेक्टर-24 चौकी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है। गौरव नामक युवक की शिकायत पर डीडीआर दर्ज की गई है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Chandigarh News: सेक्टर 25 में पार्क में खड़ी दो कारों में लगाई आग, रंजिश की आशंका