Chandigarh News: सेक्टर-10 टेनिस स्टेडियम सीएलटीए से वापस,, विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च Chandigarh News Updates

[ad_1]

सोमवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर कुछ लोगों ने इसका स्वागत किया तो वहीं देर शाम सेक्टर-10 में इसके खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया। करीब 50 से ज्यादा लोग इस मार्च में शामिल हुए थे।

प्रेस क्लब में स्पोर्ट्स एडवोकेट और वरिष्ठ खिलाड़ी प्रसंग रहेजा, चंडीगढ़ के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी नीरज यशपाल, उनके पिता अजय यशपाल, भारत के अंडर-16 टेनिस स्टार रिभव सरोहा के पिता नगेंद्र सरोहा और पूर्व सीएलटीए कोच रोशन लाल सक्सेना ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन के फैसले का स्वागत किया। प्रसंग रहेजा ने बताया कि आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारियों से यह स्पष्ट है कि सीएलटीए ने लीज की शर्तों का उल्लंघन किया है और पारदर्शिता की कमी रही है। उन्होंने सीएलटीए में कथित भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और जीएसटी उल्लंघनों की जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग उठाई।


खिलाड़ियों के साथ परिवार के लोगों ने निकाला मार्च

वहीं दूसरी तरफ सीएलटीए की लीज रद्द होने से नाराज कुछ खिलाड़ियों और उनके परिजनों ने शाम को कैंडल मार्च निकाला। उनका कहना था कि यह कदम खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और सीएलटीए लंबे समय से अच्छा काम कर रही थी। यहां से कई अच्छे खिलाड़ी निकलकर गए है। मध्यम वर्ग और कम आय वाले परिवार के लोग भी अपने बच्चों को यहां बेहतर ट्रेनिंग दिला पाते हैं। लोगों का कहना था कि लोग निजी लाभ के लिए यह लीज खत्म कराना चाहते हैं।

[ad_2]
Chandigarh News: सेक्टर-10 टेनिस स्टेडियम सीएलटीए से वापस,, विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च