{“_id”:”6823b23310a40eaaec0a55d8″,”slug”:”car-entered-a-house-in-cbi-colony-wall-broke-activa-damaged-chandigarh-news-c-16-pkl1043-708442-2025-05-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: सीबीआई कॉलोनी के घर में घुसी कार, दीवार टूटी, एक्टिवा क्षतिग्रस्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Trending Videos
चंडीगढ़। सेक्टर-29 की सीबीआई कॉलोनी में एक कार घर में जा घुसी। हादसे में दीवार टूट गई और अंदर खड़ी एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को पकड़कर सेक्टर-32 अस्पताल में मेडिकल करवाया। जहां शराब की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया। आरोपी की पहचान मोरनी के गांव मेहमान निवासी यादराम के रूप में हुई है।
Trending Videos
सेक्टर-29 सी सीबीआई कॉलोनी निवासी रेणू बाला ने बताया कि सोमवार देर रात साढ़े 11 बजे ऑरा कार दीवार तोड़ती हुई घर के अंदर घुस गई। रेणू अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। गाड़ी की टक्कर से घर में खड़ी एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। रेणू ने शिकायत में कहा कि इस हादसे में उन्हें और उनके बच्चों को भी नुकसान हो सकता था। आरोपी यादराम अपने दोस्त अजय के साथ कार में सवार था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
[ad_2]
Chandigarh News: सीबीआई कॉलोनी के घर में घुसी कार, दीवार टूटी, एक्टिवा क्षतिग्रस्त