Chandigarh News: सिटी में आज से दौड़ेंंगी पच्चीस नई इलेक्ट्रिक बसें Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़। शहर में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए शनिवार से 25 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इन बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आईएसबीटी सेक्टर-43 से होगा, जहां प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे।

Trending Videos

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के अनुसार केंद्र ने शहर के लिए 100 ई-बसों को मंजूरी दी है। 25 बसें फरवरी अंत तक और 50 मार्च-अप्रैल तक मिलने की उम्मीद है। नई बसों के आने से लंबी दूरी के रूट पर पुरानी 25 बसों को फिर से तैनात किया जाएगा, जिससे प्रमुख रूट्स पर हर 10 मिनट में सेवा मिल सकेगी। 15 मीटर लंबी एसी बसें एक बार फुल चार्ज पर 224 किमी तक चलेंगी। इनमें 36 सीटें और 20 खड़े यात्रियों की व्यवस्था, डिजिटल डिस्प्ले, पुश बटन स्टॉप सिस्टम, लो-फ्लोर डिजाइन और दिव्यांगजनों के लिए ऑटोमैटिक रैंप जैसी सुविधाएं होंगी।

[ad_2]
Chandigarh News: सिटी में आज से दौड़ेंंगी पच्चीस नई इलेक्ट्रिक बसें