Chandigarh News: राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के 23,731 मामलों का हुआ निपटारा Chandigarh News Updates

[ad_1]

मोहाली। राष्ट्रीय लोक अदालत में 24,764 मामले निपटारे के लिए रखे थे, इसमें से 23,731 मामलों का समाधान कर कुल 74,86,12,447 रुपये मूल्य के अवार्ड पारित किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कसाना ने बताया कि लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के कार्यक्रम के तहत और पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षण में आयोजित की गई। लोक अदालत में चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिल, राजस्व विभाग तथा अन्य दीवानी और समझौता योग्य आपराधिक मामलों का निपटारा किया गया।

Trending Videos

जिला अदालत मोहाली में 19, डेराबस्सी में 7 और खरड़ में 5 बेंचों का गठन किया गया था, जिनमें न्यायाधीशों, प्रशासनिक अधिकारियों और विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुरभि पराशर ने बताया कि सभी अदालतों ने अधिक से अधिक मामलों को समझौते के आधार पर निपटाने के लिए विशेष प्रयास किए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कसाना ने इस सफलता के लिए न्यायिक अधिकारियों, प्रशासन और विभिन्न विभागों के सहयोग की सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता को त्वरित, सस्ता और प्रभावी न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम है।

[ad_2]
Chandigarh News: राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के 23,731 मामलों का हुआ निपटारा