in

Chandigarh News: महाकुंभ में भटके 16 श्रद्धालु, पांच घंटे के बाद मिले Chandigarh News Updates

Chandigarh News: महाकुंभ में भटके 16 श्रद्धालु, पांच घंटे के बाद मिले Chandigarh News Updates

[ad_1]

16 devotees lost in Maha Kumbh, found after 5 hours



चंडीगढ़। चंडीगढ़ से प्रयागराज के महाकुंभ गए जत्थे के 16 लोग भटक गए। जत्थे में कुल 64 लोग शामिल हैं। भटके श्रद्धालु पांच घंटे के बाद एक दूसरे से मिले। उसके बाद सभी अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

Trending Videos

मंगलवार को रामदरबार से संगम में डुबकी लगाने के लिए 64 लोगों का जत्था रवाना हुआ। बुधवार सुबह संगम पर पहुंचे। सुबह 10 बजे सभी ने डुबकी लगाई। उसके बाद चलते समय भीड़ के कारण रास्ता भटक गए। इसमें पांच महिला और 11 पुरुष श्रद्धालु थे। करीब पांच किलोमीटर रास्ता भटक जाने के बाद पता चला कि वे गलत रास्ते चल पड़े हैं।

उधर, बस में अन्य यात्री इंतजार कर रहे थे। सभी को दोपहर 12 बजे एक निश्चित जगह पर पहुंचना था। जब नहीं पहुंचे तो फोन पर बात शुरू हुई। काफी मशक्कत के बाद श्रद्धालु शाम पांच बजे मिले, उसके बाद आगे का यात्रा शुरू की। इसका नेतृत्व कर रहे विजय कुमार ने बताया कि सभी श्रद्धालु मिल गए हैं। अब अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के बाद चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सभी लोग संगम में डुबकी लगाकर खुश हैं।

[ad_2]
Chandigarh News: महाकुंभ में भटके 16 श्रद्धालु, पांच घंटे के बाद मिले

Chandigarh News: सॉपिंस स्कूल-32 और स्ट्रॉबेरी स्कूल ने जीती ट्राॅफी Chandigarh News Updates

Chandigarh News: सॉपिंस स्कूल-32 और स्ट्रॉबेरी स्कूल ने जीती ट्राॅफी Chandigarh News Updates

20 साल बाद स्मॉल फ्लैट्स की खरीद के लिए योजना तैयार करने का प्रावधान : बंसल Chandigarh News Updates

20 साल बाद स्मॉल फ्लैट्स की खरीद के लिए योजना तैयार करने का प्रावधान : बंसल Chandigarh News Updates