[ad_1]
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सेक्टर-38 की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी से चार दिनों में 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 36 को एसडीएम कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया जबकि मंगलवार को पकड़े गए 8 आरोपियों बुधवार को पेश किया जाएगा। इनमें ड्रग तस्कर बाला का दामाद भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को 6, रविवार को 17, सोमवार को 13 और मंगलवार को 8 आरोपियों को पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के चलते कई ड्रग तस्कर कॉलोनी छोड़कर फरार हो चुके हैं। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी बाहरी इलाकों के रहने वाले हैं। बाहरी लोग सेक्टर-38 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में आकर नशा खरीदते हैं इसलिए सबसे पहले नशे की डिमांड को खत्म करना है। इससे नशा तस्कर नशा बेचना बंद कर देंगे।
[ad_2]
Chandigarh News: बाला के दामाद समेत आठ काबू, नशा तस्कर कॉलोनी छोड़कर भागे
