in

Chandigarh News: पीयू में वार्षिक खेलकूद मीट- पूनम और साक्षी ने लिया पहला स्थान Chandigarh News Updates

Chandigarh News: पीयू में वार्षिक खेलकूद मीट- पूनम और साक्षी ने लिया पहला स्थान Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने सोमवार को वार्षिक खेलकूद मीट का आयोजन किया। पूनम से 100 मीटर दौड़ व साक्षी ने लेमन रेस में प्रथम स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और संकाय सदस्यों के बीच फिटनेस, टीमवर्क और खेलकूद की भावना को बढ़ावा देना था। मीट का उद्घाटन अध्यक्ष प्रोफेसर रूपक चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों और दर्शकों को दैनिक जीवन में खेलकूद और शारीरिक तंदुरुस्त के महत्व के बारे में बताया। सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बढ़ता है, बल्कि मानसिक तंदुरुस्ती और शैक्षणिक और पेशेवर क्षेत्रों में उत्पादकता भी बढ़ती है। इस कार्यक्रम में उत्साही भागीदारी और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। दर्शकों ने एथलीटों का उत्साहवर्धन किया, जिससे खेल मैदान पर एक रोमांचक माहौल बना। विभाग ने लड़कों और लड़कियों के लिए 100 मीटर की दौड़, रस्साकशी और क्रिकेट मैच जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

Trending Videos

100 मीटर दौड़-

100 मीटर दौड़ में लड़कियों में पूनम ने पहला, हीना ने दूसरा, शुभमन प्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में मनलीक मेहरा ने पहला, अनमोल वर्मा ने दूसरा, विक्रम सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लेमन रेस-

लेमन रेस में लड़कियों में साक्षी ने पहला, हीना ने दूसरा, सीतू और चंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में अंकु यादव ने पहला, मुनीष कुमार ने दूसरा, मुनीष ग्रेवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

थ्री लेग रेस-

थ्री लेग रेस में पूनम-अनु ने पहला, अर्चना-आंचल ने दूसरा, हीना-जशनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं लड़कों में आदिल-साहिल ने पहला, मनलीक-विक्रम ने दूसरा, मुनीश कुमार और मनीष ग्रेवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

[ad_2]
Chandigarh News: पीयू में वार्षिक खेलकूद मीट- पूनम और साक्षी ने लिया पहला स्थान

Chandigarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत Chandigarh News Updates

Chandigarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत Chandigarh News Updates

Fatehabad News: लघु सचिवालय परिसर में वाहन खड़ा किया तो लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना  Haryana Circle News

Fatehabad News: लघु सचिवालय परिसर में वाहन खड़ा किया तो लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना Haryana Circle News