[ad_1]
चंडीगढ़। पीजीआई में 20 से 22 फरवरी तक चौथे एशियन पीडियाट्रिक मैकेनिकल वेंटिलेशन फोरम आयोजित किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन पीजीआई के एडवांस्ड पीडियाट्रिक्स सेंटर की पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर यूनिट आयोजित करेगी। इस वर्ष की थीम सुरक्षित, सरल और टिकाऊ रणनीति रखी गई है। इसका उद्देश्य ऐसे व्यावहारिक और प्रभावी वेंटिलेशन उपायों पर जोर देना है जो विभिन्न संसाधन परिस्थितियों में लागू किए जा सकें। इससे पहले फोरम के तीन सफल संस्करण इंडोनेशिया, चीन और सिंगापुर में आयोजित हो चुके हैं।
[ad_2]
Chandigarh News: पीजीआई में कल से एशियन पीडियाट्रिक मैकेनिकल वेंटिलेशन फोरम

