[ad_1]
{“_id”:”6931f9b526562d05220d81cc”,”slug”:”the-municipal-corporation-seized-25-vehicles-in-motor-market-and-burail-chandigarh-news-c-16-pkl1091-888532-2025-12-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: नगर निगम ने मोटर मार्केट और बुड़ैल में 25 वाहन किए जब्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़। नगर निगम की टीम ने वीरवार को संयुक्त आयुक्त हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर सेक्टर-28 मोटर मार्केट और बुड़ैल में विशेष एंटी इनक्रोचमेंट ड्राइव चलाई। कार्रवाई के दौरान मोटर मार्केट में कई लोग सार्वजनिक सड़क पर वाहन ठीक करते मिले जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। निगम की टीम ने सख्ती दिखाते हुए मौके पर 15 कारें जब्त कीं और चालान जारी किए।
इसी तरह बुड़ैल क्षेत्र में भी अवैध रूप से खड़े और कब्जा बनाए हुए 10 वाहनों को जब्त किया गया। नगर निगम का कहना है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। नागरिकों और दुकानदारों से अपील की गई है कि वे अवैध पार्किंग और सड़क कब्जा करने से बचें नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Chandigarh News: नगर निगम ने मोटर मार्केट और बुड़ैल में 25 वाहन किए जब्त

