Chandigarh News: नगर निगम ने अतिक्रमण पर काटे 90 चालान Chandigarh News Updates

[ad_1]




चंडीगढ़।

Trending Videos

नगर निगम ने अवैध वेंडिंग और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए बुधवार को शहरभर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। वेंडिंग जोन में नियमों का उल्लंघन करने वाले वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37 चालान काटे गए। इनमें निर्धारित क्षेत्र से अधिक जगह घेरने और आवंटित स्थान को सबलेट करने के मामले शामिल हैं। वहीं, नॉन वेंडिंग और सार्वजनिक क्षेत्रों में अवैध रूप से वेंडिंग करने वालों पर 53 चालान जारी किए गए। दिनभर चले अभियान में कुल 90 चालान काटे गए। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि पैदल आवाजाही और सार्वजनिक सुविधा बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

[ad_2]
Chandigarh News: नगर निगम ने अतिक्रमण पर काटे 90 चालान