{“_id”:”6828efe86e22a4789d075ffa”,”slug”:”masked-boys-sprayed-petrol-on-the-house-and-set-it-on-fire-chandigarh-news-c-16-pkl1091-712281-2025-05-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: नकाबपोश लड़कों ने घर पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़। सेक्टर-40 में शुक्रवार देर रात नकाबपोश लड़कों ने रंजिशन घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना रात 1:20 बजे की है। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नाबालिग हैं। आग लगते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इसकी सूचना पाकर दमकल विभाग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और आग घर के अंदर नहीं पहुंची। इससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय किशोर के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में लड़कों ने घर बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
Trending Videos
[ad_2]
Chandigarh News: नकाबपोश लड़कों ने घर पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग