{“_id”:”6931f964ec3ef4e65c037a9e”,”slug”:”lock-removed-amrit-pharmacy-reopens-patients-get-cheaper-medicines-chandigarh-news-c-16-pkl1049-888190-2025-12-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: ताला हटा, अमृत फार्मेसी खुली, मरीजों को मिलने लगी सस्ती दवा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़। पीजीआई के गोल मार्केट स्थिति अमृत फार्मेसी वीरवार को खुल गई। दुकान संचालक सुबह ही कर्मचारियों को लेकर पीजीआई पहुंच गया। घंटेभर साफ सफाई चली, उसके बाद मरीजों को दवाएं मिलने लगी। दुकान खुला देख दवा खरीदने आए मरीज और मरीजों के परिजनों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि दुकान खुल जाने से अब सस्ती दवा मिलने की उम्मीद जग गई है। क्योंकि मार्केट में बाकी ब्रांडेड दवा की दुकानें हैं जहां महंगी दवा मिलती है। अमर उजाला ने वीरवार के अंक में अमृत फार्मेसी का ऑनलाइन उद्घाटन, दुकान पर अभी लटक रहा ताला शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए पीजीआई प्रशासन ने दुकान संचालक को तत्काल दुकान खोलने का आदेश दिया। जिसके बाद दुकान खुला और दवाओं की बिक्री शुरू हुई।