{“_id”:”693872a92d78948977016504″,”slug”:”two-tipper-trucks-caught-dumping-illegal-debris-in-dadumajra-challaned-for-26000-rupees-chandigarh-news-c-16-pkl1091-892479-2025-12-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: डड्डूमाजरा में अवैध मलबा फेंकते दो टिपर पकड़े, 26 हजार का चालान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में अवैध मलबा फेंकते हुए दो टिपर पकड़े गए हैं। नगर निगम इन दो टिपरों का 26 हजार 802 रुपये का चालान किया है। दोनों वाहनों के 13 हजार 401 रुपये के दो चालान काटे गए। टीम ने मौके पर टिपरों को पकड़ा, जिनमें निर्माण और मलबा अन्य कचरे के साथ मिला हुआ था। बताया गया कि यह मलबा सेक्टर-25 से डड्डूमाजरा की तरफ लाया जा रहा था। निगम कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और नियमों के उल्लंघन पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। नगर आयुक्त अमित कुमार ने सभी ठेकेदारो, ड्राइवरो, हेल्परो और फील्ड स्टाफ को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध डंपिंग, कचरे की मिलावट या निगम के वाहनो के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending Videos
[ad_2]
Chandigarh News: डड्डूमाजरा में अवैध मलबा फेंकते दो टिपर पकड़े, 26 हजार का चालान