Chandigarh News: ट्रक चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत Chandigarh News Updates

[ad_1]




चंडीगढ़। शनिवार की रात सेक्टर 45/50 के चौक के पास एक ट्रक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार 35 साल के निर्मल निवासी बिहार की मौत हो गई। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने होशियारपुर निवासी 57 साल के आरोपी ट्रक चालक नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसको थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया है।शनिवार की रात पुलिस को 9 बजकर 10 मिनट पर कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि सेक्टर 45/50 के चौक के पास सेक्टर-49 पेट्रोल पंप की ओर सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-49 थाने से हवलदार जगदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देख वहां हिमाचल प्रदेश नंबर का ट्रक हुआ खड़ा था। लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी है और इससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद घायल को तुरंत जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

loader

Trending Videos

[ad_2]
Chandigarh News: ट्रक चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत