[ad_1]
पुलिसकर्मियों को धक्का देकर अस्पताल परिसर से भागा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। जीएमसीएच-48 अस्पताल में इलाज के दौरान एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की हिरासत से एक हेरोइन तस्कर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान अकबाल सिंह, निवासी मकान नंबर 1091, सन्नी एन्क्लेव, मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी को 6.45 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
एनसीबी चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने 30 जनवरी 2026 को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। स्वास्थ्य कारणों के चलते 1 फरवरी को उसे जीएमसीएच-48 अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की सुरक्षा के लिए एनसीबी की टीम की ड्यूटी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लगाई गई थी।
4 फरवरी को करीब 11:35 बजे, डॉक्टरों ने आरोपी का एचआईवी रैपिड टेस्ट कराने के लिए टेस्ट किट की आवश्यकता बताई। इसी दौरान जब एनसीबी टीम आरोपी को नीचे ले जा रही थी तभी उसने अचानक एक अधिकारी का हाथ झटकते हुए जोरदार धक्का दिया और अस्पताल परिसर से फरार हो गया।
एनसीबी टीम ने मौके पर और आसपास काफी तलाश की लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद एनसीबी अधिकारियों ने सेक्टर-49 थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
[ad_2]
Chandigarh News: जीएमसीएच-48 से एनसीबी की हिरासत से हेरोइन तस्कर फरार

