Chandigarh News: जन औषधि सप्ताह पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों ने कराई जांच Chandigarh News Updates

[ad_1]

जन औषधि सप्ताह के अवसर पर शहर में एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने किया।

1 मार्च से 7 मार्च तक मनाए जा रहे जन औषधि सप्ताह के तहत आयोजित इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ अनुराग, दंत चिकित्सक डॉ नियति, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रोहित की टीम तथा अपोलो अस्पताल की ओर से डॉ पलक ने मरीजों को परामर्श दिया और आवश्यक जांच की।

शिविर का आयोजन भाजपा मेडिकल सेल चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रिंस भंडूला की ओर से किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के बारे में जानकारी दी गई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर दीपक महाजन मंडल अध्यक्ष, लोकेश कक्कड़ मंडल महासचिव, देविंदर चौधरी सीनियर सिटिजन ब्रदरहुड एसोसिएशन, संजय वर्मा, संजीव ढल्ल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि जन औषधि सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कम कीमत पर अच्छी दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जागरूक करना है। शिविर में आए सभी मरीजों को उचित सलाह और जरूरी चिकित्सा मार्गदर्शन दिया गया

[ad_2]
Chandigarh News: जन औषधि सप्ताह पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों ने कराई जांच